पटना : सीएनजी ऑटो व इ-रिक्शा रिजर्व में सामान्य आॅटो की तुलना में 20 फीसदी कम किराये में मिलेंगे. सोमवार को टाटा पार्क में पप्पु यादव की अध्यक्षता में ऑटो रिक्शा चालक संघ की बैठक हुई.
इसमें स्मार्ट कम्युनिकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से मिलकर शहर के विभिन्न रोड और गली में कॉलिंग ऑटो की शुरुआत का निर्णय लिया गया, जिसके माध्यम से यात्री पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा के अलावा इ-रिक्शा और सीएजी से चलने वाले आॅटो रिक्शा भी बुक कर सकेंगे. बैठक में महासचिव रंजीत, संयोजक रवींद्र व सचिव मनीष आदि शामिल थे.
पटना जंक्शन से रिजर्व किराया
बोरिंग रोड Rs 120
पटेल नगर, गांधी मूर्ति Rs 120
राजाबाजार Rs 140
गोला रोड Rs 200
दानापुर Rs 250
अगमकुआं Rs 170
बहादुरपुर Rs 150
गांधी मैदान Rs 90
