.....जब आधी रात को शिविर में लगी आग बाल-बाल बचे लालजी टंडन

प्रयागराज : कुंभ मेले में मंगलवार देर रात अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में आग लग गयी. एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां आये बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन इस घटना में बाल-बाल बच गये. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ मेला) ने बताया कि मंगलवार रात करीब ढाई बजे एक शिविर में आग लगी और आग की […]

प्रयागराज : कुंभ मेले में मंगलवार देर रात अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में आग लग गयी. एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां आये बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन इस घटना में बाल-बाल बच गये. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ मेला) ने बताया कि मंगलवार रात करीब ढाई बजे एक शिविर में आग लगी और आग की लपटों ने पास के दूसरे शिविरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने बताया कि बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन त्रिवेणी संकुल में ही ठहरे थे. हालांकि, दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >