पंडारक : 10 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

पंडारक : मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के पंडारक प्रखंड के बिहारी बिगहा गांव में मंगलवार को प्रदेश के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 30 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. तकरीबन 10 करोड़ की लागत से ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा. मौके पर एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि […]

पंडारक : मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के पंडारक प्रखंड के बिहारी बिगहा गांव में मंगलवार को प्रदेश के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 30 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया.
तकरीबन 10 करोड़ की लागत से ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा. मौके पर एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि एनटीपीसी में जिसकी जमीन गयी है, वही उसका मालिक होगा.इस अवसर पर भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू , जदयू मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, भाजपा नेता डॉ सियाराम सिंह, रणवीर कुमार सिंह व मनोज कुमार मौजूद रहे. समारोह की अध्यक्षता शंकर सिंह ने की. संचालन प्रोफेसर साधु सिंह सुमन ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >