पटना : 30 व 31 जनवरी को हुई आइटीआइ परीक्षा होगी रद्द, भेजी गयी अनुशंसा

पटना : बिहार में 30 व 31 जनवरी को संपन्न हुई आइटीआइ परीक्षा रद्द करने के लिए श्रम संसाधन मंत्री ने केंद्र सरकार को अनुशंसा भेज दी है. यह निर्णय मंत्री के द्वारा गठित टीम की रिपोर्ट के बाद लिया गया है, जिसमें परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी व प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की पुष्टी […]

पटना : बिहार में 30 व 31 जनवरी को संपन्न हुई आइटीआइ परीक्षा रद्द करने के लिए श्रम संसाधन मंत्री ने केंद्र सरकार को अनुशंसा भेज दी है.
यह निर्णय मंत्री के द्वारा गठित टीम की रिपोर्ट के बाद लिया गया है, जिसमें परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी व प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की पुष्टी काफी हद तक हो गयी है. श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर बैठक की गयी थी, जिसके बाद निदेशक को निर्देश दिया गया है कि गड़बड़ी करने वाले सेंटर पर कार्रवाई करें. वहीं, भारत सरकार को 30 व 31 जनवरी को हुई परीक्षा को रद्द करने की अनुशंसा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >