पटना : पासपोर्ट की तरह घर पहुंचेगा ड्राइविंग लाइसेंस, डाक विभाग से होगा करार

पटना : अब पासपोर्ट की तरह ही ड्राइविंग लाइसेंस भी घर पर ही मिल जायेगा. नये वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी मालिकों के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी. पटना से इसकी शुरुआत होगी. इसके लिए डाक विभाग से परिवहन विभाग करार करेगा. घर पर ड्राइविंग लाइसेंस पहुंचाने की व्यवस्था से लोगों को जिला परिवहन […]

पटना : अब पासपोर्ट की तरह ही ड्राइविंग लाइसेंस भी घर पर ही मिल जायेगा. नये वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी मालिकों के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी.
पटना से इसकी शुरुआत होगी. इसके लिए डाक विभाग से परिवहन विभाग करार करेगा. घर पर ड्राइविंग लाइसेंस पहुंचाने की व्यवस्था से लोगों को जिला परिवहन कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. साथ ही नये वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए लोगों को डीलरों के यहां जाने से मुक्ति मिलेगी.
परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध कराने की सुविधा जल्द शुरू होगी. इसके लिए डाक विभाग के साथ एमओयू होगा.
ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट घर तक पहुंचाने की व्यवस्था पहले चरण में पटना से शुरू होगी. पटना के बाद अन्य जिलों में भी यह व्यवस्था शुरू होगी. ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन देने के बाद ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय सीमा के अंदर लाइसेंस आवेदकों के दिये गये पते पर मिल जायेगा. अगर पता सही नहीं हुआ तो ड्राइविंग लाइसेंस वापस लौट जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >