पटना : सड़क जाम को लेकर तेजस्वी ने सीएम पर साधा निशाना

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता ने सड़क पर लगने वाले जाम को लेकर सीएम के उस कथन पर निशाना साधा है कि राज्य के किसी कोने से पांच घंटे में राजधानी पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है. तेजस्वी ने ट्‌वीट कर कहा है कि सुपौल से भागलपुर आने में नौ घंटा लगा. […]

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता ने सड़क पर लगने वाले जाम को लेकर सीएम के उस कथन पर निशाना साधा है कि राज्य के किसी कोने से पांच घंटे में राजधानी पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है. तेजस्वी ने ट्‌वीट कर कहा है कि सुपौल से भागलपुर आने में नौ घंटा लगा. एनएच की सड़कों का बुरा हाल है. भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय बख्तियारपुर से पटना तक जाम है. अभी भी ट्रैफिक में फंसा हूं. उन्होंने कहा है कि हेलिकॉप्टर छोड़ व बिना रूट लगवाये सीएम जरा 55 किमी (बख्तियारपुर से पटना) ही चार घंटे में पहुंच कर दिखाएं.
सीएम ने संसदीय लोकतंत्र में ईर्ष्या और द्वेषपूर्ण परंपरा स्थापित की
तेजस्वी ने कहा है कि सरकारी आवास मामले में कोर्ट के निर्णय का सम्मान करता हूं. मैं सरकार के पक्षपात व द्वेषपूर्ण निर्णय के ख़िलाफ कोर्ट गया था. उन्होंने कहा कि सीएम ने संसदीय लोकतंत्र में ईर्ष्या व द्वेषपूर्ण परंपरा स्थापित की है. नेता प्रतिपक्ष के नाते उसी श्रेणी के बंगले का अभी भी पात्र हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >