पटना : सुप्रीम कोर्ट राजद नेताओं के बयान पर स्वत: नोटिस ले : सुशील मोदी

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के बंगला प्रकरण में राजद नेताओं की बयानबाजी पर चिंता जताते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयानों पर स्वत: नोटिस लेना चाहिए . उन्होंने कहा है कि जब चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद या परिवार के किसी सदस्य को किसी भी […]

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के बंगला प्रकरण में राजद नेताओं की बयानबाजी पर चिंता जताते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयानों पर स्वत: नोटिस लेना चाहिए . उन्होंने कहा है कि जब चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद या परिवार के किसी सदस्य को किसी भी मामले में जमानत मिलती है, तब राजद के नेता न्यायपालिका में भरोसा होने का दिखावा करने लगते हैं.

वहीं, अदालत से विपरीत फैसला आने पर असली चेहरा दिखा देते हैं. तेजस्वी को बंगला खाली करने व 50 हजार जुर्माना भरने के सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक आदेश को पार्टी के काबिल नेता साजिश बता रहे हैं.

देश का संविधान, लोकतंत्र व गरीबों-पिछड़ों का रिजर्वेशन एनडीए सरकार के हाथों पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन होटल के बदले ली गयी जमीन व बेनामी संपत्तियां घोर संकट में हैं. अगला चुनाव काला धन व बेनामी संपत्ति रखने वाले नेताओं के गठबंधन व भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस अपनाकर काली कमाई जब्त करने वालों के बीच है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >