पश्चिमी पटना में आज चार घंटे कटी रहेगी बिजली

पटना : ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से शुक्रवार को पेसू क्षेत्र के दीघा व खगौल ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जायेगा. इस कारण दोनों ग्रिडों से बिजली आपूर्ति बंद होने से पश्चिम पटना में चार घंटों तक बिजली नहीं रहेगी. वहीं, पेसू पूर्वी क्षेत्र में स्थित 11 […]

पटना : ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से शुक्रवार को पेसू क्षेत्र के दीघा व खगौल ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जायेगा. इस कारण दोनों ग्रिडों से बिजली आपूर्ति बंद होने से पश्चिम पटना में चार घंटों तक बिजली नहीं रहेगी. वहीं, पेसू पूर्वी क्षेत्र में स्थित 11 केवीए के एक्सचेंज फीडर का भी मेंटेनेंस किया जायेगा.
मेंटेनेंस कार्य 12:00 बजे से 2:30 बजे तक होगा. इस दौरान वहां से भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.प्रभावित होने वाले इलाके: कुर्जी, आरबीआइ कॉलोनी, नासरीगंज, रामजयपाल नगर, मिथिला कॉलोनी, चित्रकूट नगर, रामजीचक, बाटा, बिस्कुट फैक्टरी मोड़, राजीव नगर, दीघा, वाल्मी, भुसौला, एम्स, खगौल, गड़ीखाना, सगुना मोड़, दानापुर, आनंद बाजार, एसकेपुरम, जगदेव पथ, बेली रोड, फुलवारीशरीफ, एएन कॉलेज, पाटलिपुत्र, राजापुर पुल, मंदिरी, बोरिंग कैनाल रोड, आनंदपुरी, पश्चिम बोरिंग रोड, महेश नगर, इंद्रपुरी, एक्साइज कॉलोनी,दीघा-आशियाना रोड, राजाबाजार, लोहिया पथ, इंडस्ट्रियल एरिया पाटलिपुत्र, दानापुर-खगौल रोड, गोला रोड, आरपीएस मोड़ और आइएएस कॉलोनी शामिल हैं. एक्सचेंज फीडर से प्रभावित क्षेत्र :मारवाड़ी कॉलोनी, उडलैंड पार्क, राजेंद्र नगर रोड नं-12, 13ए, 13बी व 13सी, सैदपुर और स्टेडियम रोड आदि इलाके शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >