पटना : 50 साल में दूसरी बार इस मौसम में सबसे ज्यादा ‘तपी सर्दी’

पटना : बिहार में पिछले 50 वर्षों में (2008-09 को छोड़ कर) इस साल दूसरी बार सर्दी सबसे ज्यादा तपी है. इस साल सर्दी में दिन का तापमान औसत से दो डिग्री अधिक रहा है. दिसंबर और जनवरी में दिन के बढ़े हुए तापमान ने मौसम विज्ञानियों को हैरत में डाल दिया है. सामान्य तौर […]

पटना : बिहार में पिछले 50 वर्षों में (2008-09 को छोड़ कर) इस साल दूसरी बार सर्दी सबसे ज्यादा तपी है. इस साल सर्दी में दिन का तापमान औसत से दो डिग्री अधिक रहा है. दिसंबर और जनवरी में दिन के बढ़े हुए तापमान ने मौसम विज्ञानियों को हैरत में डाल दिया है.
सामान्य तौर पर बिहार में दिसंबर महीने में दिन का तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस रहता था, इस साल पूरे महीने 24-25 डिग्री सेल्सियसके ऊपर रहा. जनवरी में दिन का औसत तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस रहता था, जबकि इस साल 22 से 25 डिग्री के ऊपर रहा. जनवरी में करीब दस दिन तापमान 26 डिग्री तक रहा. पूरे बिहार के संदर्भ में यह आकलन डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का है.
मार्च-अप्रैल में होगी अच्छी-खासी बारिश : केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानियों का आकलन है कि मार्च से अप्रैल तक सामान्य तौर पर 10 से 15 मिलीमीटर बारिश होती है. अबकी बार इससे कई गुना अधिक बारिश होगी. दरअसल पश्चिमी विक्षोभ इस बार मार्च-अप्रैल में ज्यादा प्रभावी होने की उम्मीद है.
8 से 11 फरवरी तक हो सकती है बारिश, अलर्ट जारी : मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि उत्तरी बिहार में बारिश होने के आसार हैं. पूसा मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश भर के हर क्षेत्र के डेढ़ लाख से अधिक किसानों को एसएमएस के जरिये अगले तीन-चार दिन बिगड़े मौसम की चेतावनी जारी कर दी है.
पटना में आठ फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक आंशिक तौर पर बारिश हो सकती है. हालांकि बादल छाये रहने का पूर्वानुमान आइएमडी पटना ने जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >