पटना :पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) पीजी में लागू कर दी है. नये सिलेबस के अनुसार पढ़ाई भी शुरू हो गयी है. इस सिलेबस में स्टूडेंट्स को एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज और यूनिवर्सिटी बदलने का भी मौका मिलेगा. सीबीसीएस को लागू करने के लिए सभी यूनिवर्सिटी में एक समान मापदंड अपनाएं जा रहे हैं.
पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पीजी में सीबीसीएस लागू हो गया है. एक नियम रहने पर स्टूडेंट्स को एक यूनिवर्सिटी से दूसरी यूनिवर्सिटी में जाने पर दिक्कत नहीं होगी. इसके लिए सही कारण होना जरूरी है.
सीबीसीएस प्रणाली में स्टूडेंट्स जिस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के लिए निर्धारित कुल 72 क्रेडिट अंतिम रूप से प्राप्त करेंगे, उसी यूनिवर्सिटी से डिग्री मिलेगी. यही नहीं उत्तीर्ण होने के लिए जरूरी नहीं कि अपने मुख्य कोर्स से पूरे क्रेडिट पाएं. मनचाहे पाठ्यक्रम के क्रेडिट भी उत्तीर्ण होने में सहायता देंगे. इसमें 120 क्रेडिट की पढ़ाई होगी.
