पटना : बीएड नामांकन में चार मौके, संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा से एडमिशन में छात्रों को फायदा

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में छात्रों को इस बार नामांकन के लिए चार मौके मिलेंगे. छात्र एक बार में 340 कॉलेजों का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. पिछली बार सिर्फ 10 कॉलेज का ऑप्शन था. 90% सीटों को पहले ही राउंड में भरने का दावा विवि […]

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में छात्रों को इस बार नामांकन के लिए चार मौके मिलेंगे. छात्र एक बार में 340 कॉलेजों का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. पिछली बार सिर्फ 10 कॉलेज का ऑप्शन था. 90% सीटों को पहले ही राउंड में भरने का दावा विवि कर रहा है.
रजिस्ट्रार एसपी सिन्हा ने कहा कि पहले छात्र कॉलेज चुनेंगे, इसके बाद उन्हें कॉलेज एलॉट करके ही काउंसेलिंग के लिए बुलाया जायेगा. छात्र को उक्त कॉलेज में नामांकन नहीं लेना होगा, तो वे दूसरे राउंड का इंतजार करेंगे. फिर तीसरे राउंड में भी मौका मिलेगा. सीटें खाली रहीं तो स्पॉट राउंड में भी उन्हें चौथा मौका दिया जायेगा.
इस बार अलग से फीस देनी होगी : पिछले सत्र में आधे से अधिक सीटें खाली रह गयीं थी. इस बार सीटें खाली न रह जायें, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है. ओबीसी ऑप्शन के लिए इबीसी, बीसी व डब्ल्यूबीसी का अलग-अलग ऑप्शन होगा. काउंसेलिंग के लिए इस बार अलग से फीस देनी होगी. वहीं छात्र जहां से फॉर्म भरेंगे, उस कंप्यूटर का आइपी एड्रेस भी अपने पास रख लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >