तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विस्तार
पटना : रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में आने वाली या फिर गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचा��न विस्तार किया हैं.
इसमें कोसी क्षेत्र की जनता को दूसरे हमसफर एक्सप्रेस की सौगात दी गयी है. मुंबई-पटना-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22913/14 बांद्रा-पटना-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस अब सहरसा से चलेगी. यह ट्रेन सहरसा-पटना के बीच बेगूसराय व खगड़िया में रुकेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड पटना-सहरसा के बीच टाइम-टेबल तैयार कर रही है.
समय निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होते ही परिचालन विस्तार कर दिया जायेगा. इसके बाद कोसी क्षेत्र के जनता को जबलपुर-भुसावल-उधना-वलसाड के रास्ते मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी. गौरतलब है कि पहले से ही सहरसा के रास्ते कटिहार-आनंद विहार के बीच चंपारण हमसफर एक्सप्रेस चल रही है.
इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 19710/19709 कामाख्या-जयपुर कवि गुरु एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार उदयपुर तक किया गया है.
इस ट्रेन का जयपुर से उदयपुर के बीच अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली व राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या सिंगरौली/शक्तिनगर-बरेली 14369/24369-14370/24370 त्रिवेणी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार करते हुए टनकपुर तक किया गया है. यह ट्रेन बरेली व टनकपुर के बीच बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत व मझोला पकड़िया स्टेशन पर रुकेगी.
