पटना : फेसबुक के जरिये ठग के सरगना तक पहुंची इओयू!

अपर सचिव की पत्नी से ठगे थे 84 लाख पटना : उद्योग विभाग के अपर सचिव प्रदीप कुमार की पत्नी से फेसबुक के जरिये 84 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में ईओयू की साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है. अंतर्राष्ट्रीय ठगी के सरगना तक पहुंचने को उसे करीबी साथियों को रिमांड पर […]

अपर सचिव की पत्नी से ठगे थे 84 लाख
पटना : उद्योग विभाग के अपर सचिव प्रदीप कुमार की पत्नी से फेसबुक के जरिये 84 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में ईओयू की साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है. अंतर्राष्ट्रीय ठगी के सरगना तक पहुंचने को उसे करीबी साथियों को रिमांड पर लेकर पहले चरण की पूछताछ कर चुकी है. इसमें कई अहम सुराग मिले हैं. दूसरे चरण की पूूछताछ के लिये उनको दोबारा रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुट गयी है.
नाइजीरियन अगस्टिन जून -जुलाई 2018 में फेसबुक के जरिए के जरिये प्रदीप कुमार की पत्नी देवला देवी के संपर्क में आया था. वह देवला देवी के फोन कॉल पर सॉफ्टवेयर के जरिए अंतरराष्ट्रीय कॉल करता था.
करोड़ों की लॉटरी का झांसा देकर उसने कई बार में 84 लाख रुपये ठग लिये थे. अगस्टिन के झांसे में आकर उन्होने जेवर तक बेच दिये थे. ठग पैसा मणिपुर निवासी लालडिक सैक के अकाउंट के जरिये पैसा निकालता था. सैक ने अगस्टिन को 7000 महीने के किराए पर एटीएम दे रखा था.इओयू ने सात अक्टूबर को दिल्ली से अगस्टिन को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय ठग के सिंडिकेट का पर्दाफाश कर दिया.
ठगों की गिरफ़्तारी के लिये उसने तिहाड़ जेल में बंद एक अपराधी को एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की है. एक महिला से भी पूछताछ की गयी है. साइबर सेल अब महिला और साइबर ठग का आमना-सामना कराने के की तैयारी में है. इस संबंध में दिल्ली के कोर्ट में अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >