आरएलएसपी और लोकतांत्रिक जनता दल का विलय की बात मनगढ़ंत कहानियां : शरद यादव

पटना : शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय के कयास पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. दोनों पार्टियों के विलय की आ रही खबरों को लोकतांत्रिक जनता दल के सुप्रीमो शरद यादव ने सिरे से खारिज कर दिया है. शरद यादव ने बयान जारी […]

पटना : शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय के कयास पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. दोनों पार्टियों के विलय की आ रही खबरों को लोकतांत्रिक जनता दल के सुप्रीमो शरद यादव ने सिरे से खारिज कर दिया है. शरद यादव ने बयान जारी कर लोकतांत्रिक जनता दल और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय की खबर को गलत करार दिया है. अपने बयान में शरद यादव ने लिखा- कुछ मीडिया/प्रेस द्वारा जारी और प्रकाशित होने वाली रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है कि उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी और लोकतांत्रिक जनता दल का विलय हो रहा है. ये मनगढ़ंत कहानियां हैं, जो निहित स्वार्थ वाले लोगों द्वारा बनायी जा रही हैं जिसे मैं पूरी तरह से खारिज करता हूं. इस दिशा में कोई चर्चा भी नहीं की जा रही है.

गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से आरएलएसपी और लोकतांत्रिक जनता दल के विलय की खबरें मीडिया रिपोर्टस में लगातार आ रही थी. मीडिया रिपोर्टस में चल रही खबरों के मुताबिक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की कोशिश में जुटी है. लिहाजा, शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल का उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में विलय हो सकता है. हाल ही में दिल्ली में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी. हालांकि, मुलाकात के बाद उठ रहे सवालों को उपेंद्र कुशवाहा ने भी खारिज कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >