पटना : कोतवाली इलाके में मौजूद इलाहाबाद बैंक की मुख्या शाखा में पैसा निकालने आये रविकेश उपाध्याय से ठगी हो गयी है. ठगों के गैंग ने उनसे 80 हजार रुपये ठग लिये हैं. उन्होंने कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया है.
पुलिस ने सनहा दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है. दरअसल रविकेश उपाध्याय, पंचवटी कॉलोनी दीघा में किराये के मकान में रहते हैं. वह मैजिस्ट प्लॉजा पश्चिमी बोरिंग कैनाल रोड में मौजूद सिनकॉन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कर्मचारी हैं.
15 जनवरी को इलाहाबाद बैंक में 3 लाख रुपये निकालने आया था. पैसा निकालने के बाद बैंक में एक आदमी ने उन्हें पांच सौ रुपये नोट के बदले दो हजार रुपये की नोट की गड्डी देने के लिए कहा. इस बीच उन्होंने तीन लाख दिये लेकिन सामने वाले 2.80 लाख रुपये ही दिया, जिसका पता बाद में चला.
