पटना : छह जिलों में सड़क के लिए 159 करोड़ मंजूर

पटना : पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बुधवार को कहा है कि राज्य के छह जिलों में सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए विभागीय निविदा समिति ने 159.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इसके तहत वैशाली, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, मुंगेर और भभुआ जिलों में करीब 82 किमी लंबाई में सड़कों को विकसित किया जायेगा. […]

पटना : पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बुधवार को कहा है कि राज्य के छह जिलों में सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए विभागीय निविदा समिति ने 159.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इसके तहत वैशाली, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, मुंगेर और भभुआ जिलों में करीब 82 किमी लंबाई में सड़कों को विकसित किया जायेगा.
नंदकिशोर यादव ने बताया कि स्वीकृत योजना के तहत सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले में एप्रोच रोड सहित आरसीसी पुल बनाने के लिए कुल 20.15 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है.
इसके साथ ही दक्षिण बिहार के भभुआ जिले में 27 किमी लंबाई में सड़कों के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण की तीन योजनाओं की मंजूरी मिली है. इन पर खर्च के लिए 60.91 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं.
वैशाली में गंज करहरा सड़क के लिए 11 करोड़
मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर और मुंगेर में 25 किमी की लंबाई में सिंगल से इंटरमीडिएट लेन में पथ निर्माण के लिए 44.19 करोड़ रुपये की स्वीकृति समिति ने दी है.
वैशाली जिले में गंज करहरा सड़क के लिए 10.60 करोड़, सीतामढ़ी में रसदपुर–गड़हा सड़क के बीच आरसीसी पुल (एप्रोच रोड सहित) के लिए 03.34 करोड़, मुजफ्फरपुर जिले में भी रून्नी सैदपुर–कटरा–केवोत्सा रोड में इसी प्रकार के पुल के लिए 16.80 करोड़, इसी जिले में सर्फुद्दीन नगर–पूसा–दरभंगा से केवोत्सा रोड को सिंगल से मध्यम लेन करने के लिए 18.27 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है.
मधेपुरा जिले में ग्वालपाड़ा से बिहारीगंज रोड के लिए 25.82 करोड़, मुंगेर जिले के धमड़ी मोड़ से कौड़िया पथ को सिंगल से मध्यम लेन करने के लिए 23.92 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है.
साथ ही भभुआ जिले में भगवानपुर मुख्य सड़क के राजपुर से औरा–धरबार पथ के लिए 23.42 करोड़, इसी जिले में ग्रैंड ट्रंक रोड (नेशनल हाइवे–दो) के डिलखिरी से घिनहुपट्टी–नुआंव पथ के लिए 19.69 और भभुआ जिले के ही मोहनिया में चौसा स्टेट हाइवे से रामगढ़–बढ़ौरा पथ के लिए 17.06 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है.
अधिकतम 24 महीनों में पूरा करने की समय सीमा
पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि स्वीकृत योजना को सात से 24 महीने में पूरा करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं. विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया में खुलापन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए निविदा समिति के सभी निर्णयों को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >