पटना : निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय दौरा 17 से

पटना : लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोरा के साथ एक टीम बिहार के दो दिवसीय दौरे पर 17 जनवरी को आयेगी. दो दिनों तक आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा राज्य के सभी जिलाधिकारियों, आरक्षी अधीक्षकों के साथ अन्य संगठनों से मुलाकात करेगी. आयोग […]

पटना : लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोरा के साथ एक टीम बिहार के दो दिवसीय दौरे पर 17 जनवरी को आयेगी. दो दिनों तक आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा राज्य के सभी जिलाधिकारियों, आरक्षी अधीक्षकों के साथ अन्य संगठनों से मुलाकात करेगी. आयोग के दौरे की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. हालांकि, आयोग के दौरे को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >