दो बच्चों की मां ने साजिश रच प्रेमी से करा दी पति की हत्या

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में प्रेम में पागल दो बच्चे की मां ने साजिश रच प्रेमी के हाथों पति की नृशंस हत्या करबा दी. घटना सालिमपुर थानाक्षेत्र के सालिमपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार सालिमपुर के जनार्दन शर्मा का पुत्र रणजीत उर्फ टुन्नी रविवार के सुवह सात बजे के […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में प्रेम में पागल दो बच्चे की मां ने साजिश रच प्रेमी के हाथों पति की नृशंस हत्या करबा दी. घटना सालिमपुर थानाक्षेत्र के सालिमपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार सालिमपुर के जनार्दन शर्मा का पुत्र रणजीत उर्फ टुन्नी रविवार के सुवह सात बजे के करीब फसल में दवा छिड़कने के लिये घर से निकला. वह जैसे ही फोरलेन से उस पार अपने धनियां लगे खेत मे पहुंचा, वैसे ही वहां पहले से घात लगाये रणजीत के पत्नी का प्रेमी दीपक एक अन्य साथी के साथ वहां आ धमका तथा उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया. रणजीत की चीखने-चिल्लाने पर कृषि कार्य में जुटे अन्य किसान उसे बचाने के लिए दौड़े. लेकिन, हमलावरों ने चाकू से उसका गला रेतने के साथ ही फोरलेन की ओर भागा.फिर फोरलेन से बाइक पर सवार हो वहां से भाग निकला.

पत्नी ने करायी हत्या
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रणजीत की पत्नी का बेगूसराय के दीपक नामक एक युवक से बहुत पहले से अनैतिक संबंध है. वह विगत दो-तीन वर्षों से सालिमपुर रणजीत के घर भी आया करता था. रणजीत के पिता व बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक ने रणजीत को मार देने की धमकी भी दी थी. मृतक के पिता का आरोप है कि रविवार को दवा छिड़कने के संबंध में रणजीत के टाल जाने की बात उसकी पत्नी हीरा देवी ने अपने प्रेमी दीपक को बता दिया था. दीपक योजना अनुसार बताये गये स्थान पर घात लगाये रणजीत का इंतजार कर रहा था. तथा रणजीत के वहां पहुंचते ही वह अपने एक साथी के साथ चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पत्नी से दीपक का संबंध पटना में हुआ था. इस संबंध में मृतक के पिता जनार्दन शर्मा ने थाने में रणजीत की पत्नी हीरा देवी व उसके कथित प्रेमी दीपक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी हीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. एएसपी लिपि सिंह ने प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हत्या में मृतक की पत्नी की ही संलिप्तता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >