पटना : गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. अधिकतम 23़ 4 व न्यूनतम तापमान 8़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में चटक धूप निकली. अगले पांच दिन तक तापमान सामान्य रहेगा.
एक से डेढ़ घंटा देर से उड़े विमान : पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को सुबह में धुंध का हल्का असर देखने को मिला. इसके कारण पांच फ्लाइटें एक से डेढ़ घंटा तक देर से आयी और उड़ी. फ्लाइट संख्या SG955, 6E485, 6E787, 9W727 व 6E633 हुआ िवलंब.
