लोकसभा चुनाव-2019 : कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में शामिल हुए मदन मोहन झा और सदानंद सिंह, फंड को लेकर उठे सवाल

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में 100 दिन का समय भी शेष नहीं है. ऐसे में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारियों और विधायक दल के नेताओं (सीएलपी) के साथ दिल्ली में रणनीति को लेकर बैठक जारी है. इस बैठक में बिहार से पार्टी के प्रदेश […]

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में 100 दिन का समय भी शेष नहीं है. ऐसे में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारियों और विधायक दल के नेताओं (सीएलपी) के साथ दिल्ली में रणनीति को लेकर बैठक जारी है. इस बैठक में बिहार से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह भाग ले रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति के मद्देनजर कांग्रेस वार रूम में प्रखंड स्तर से बूथ स्तर तक की सभी तैयारियों पर चर्चा की जा रही है. साथ ही सभी तैयारियों को 30 जनवरी तक खत्म करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, देश के विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होनेवाले खर्च को लेकर प्रदेश कोटे में पार्टी फंड को लेकर भी सवाल किये गये हैं.

बैठक के दौरान बिहार के पार्टी नेता सूबे में ताजा राजनीतिक हालात से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करायेंगे. दिल्ली में होनेवाली राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बातचीत में बिहार में महागठबंधन दलों के बीच सीटों के तालमेल पर भी चर्चा होगी. राहुल गांधी से उनकी मुलाकात में तीन फरवरी को गांधी मैदान में आयोजित जन आकांक्षा रैली को लेकर भी चर्चा किये जाने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >