बिहार : पूर्व विधायक सच्चिदानंद सिंह के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधायक राजीव नंदन के पिता और पूर्व विधायक सच्चिदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है. अपने शोक-संदेश में उन्होंने कहा है कि स्व सच्चिदानंद सिंह की सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरुचि थी. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति […]

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधायक राजीव नंदन के पिता और पूर्व विधायक सच्चिदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है. अपने शोक-संदेश में उन्होंने कहा है कि स्व सच्चिदानंद सिंह की सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरुचि थी. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति, उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >