पटना : कैंसर रोगियों को दो घंटे में मिलेगी सहायता राशि

सरकार व टाटा मेमोरियल अस्पताल में एमओयू पटना : राज्य के कैंसर रोगियों के लिए लिए अच्छी खबर है. सरकारी सहायता अब उनको दो धंटे में मिल जायेगी. मरीज को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. सभी कागजात सही पाये जाने पर दो घंटे के भीतर अस्पताल के खाते में राशि चली जायेगी. फिलहाल यह सुविधा मुंबई […]

सरकार व टाटा मेमोरियल अस्पताल में एमओयू
पटना : राज्य के कैंसर रोगियों के लिए लिए अच्छी खबर है. सरकारी सहायता अब उनको दो धंटे में मिल जायेगी. मरीज को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. सभी कागजात सही पाये जाने पर दो घंटे के भीतर अस्पताल के खाते में राशि चली जायेगी. फिलहाल यह सुविधा मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को मिलेगा. बिहार सरकार और अस्पताल के बीच सोमवार को एमओयू हो गया. सोमवार को बेगूसराय जिला के देवपुरा निवासी के मो. इसराइल को यह सुविधा मिल भी गयी. राज्य के निवेश आयुक्त आरएस श्रीवास्तव ने बताया कि सालाना ढाई लाख की आमदनी वाले कैसर के मरीज को सरकार एक से सवा लाख तक की सहायता मिलेगा.
मरीज आवेदन करेगा और कागजात सही रहने पर दो घंटे के अंदर अस्पताल के खाते में राशि चली जायेगी. मरीज को आवेदन के साथ आय प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लिंक कराना होगा. अस्पताल में मरीज की सहायता के लिए नूर मोहम्मद मानक मेडिकल सोशल वर्कर मौजूद रहेंगे . इनसे 9769412345 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >