पटना : सायंस कॉलेज के छात्रों व बाहरी लड़कों में मारपीट

पटना : पटना विश्वविद्यालय के सायंस कॉलेज के छात्रों व बाहरी लड़कों में शनिवार को जमकर मारपीट हुई. क्रिकेट खेलने को लेकर छात्र आपस में भीड़ गये. उसके बाद जम कर लात घूंसे व विकेट बल्ले से मारपीट हुई. यहां बाहरी छात्रों को लेकर जब तक मारपीट होती रहती है. छात्र उन्हें खेलने से रोकते […]

पटना : पटना विश्वविद्यालय के सायंस कॉलेज के छात्रों व बाहरी लड़कों में शनिवार को जमकर मारपीट हुई. क्रिकेट खेलने को लेकर छात्र आपस में भीड़ गये. उसके बाद जम कर लात घूंसे व विकेट बल्ले से मारपीट हुई. यहां बाहरी छात्रों को लेकर जब तक मारपीट होती रहती है. छात्र उन्हें खेलने से रोकते हैं जबकि वे वहां पिच पर खेलने चले आते हैं.
चूंकि कॉलेज में बाहरी छात्रों का बार-बार प्रवेश होता है दोनों के बीच टकराहट हो जाती है. घटना के बाद पुलिस भी वहां पहुंची थी. हालांकि तब तक छात्र वहां से भाग खड़े हुए. पीरबहोर थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि मारपीट की शिकायत नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >