बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दावे से भड़की सांसद वीणा देवी कह दी ये बड़ी बात

पटना : एलजेपी नेता व मुंगेर सांसद वीणा देवी ने शुक्रवार को मोकामा के बाहुबली विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट पर सांसद वीणा देवी जेडीयू के कद्दावर नेता और बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह की मुंगेर से उम्मीदवारी पर अपनी […]

पटना : एलजेपी नेता व मुंगेर सांसद वीणा देवी ने शुक्रवार को मोकामा के बाहुबली विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट पर सांसद वीणा देवी जेडीयू के कद्दावर नेता और बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह की मुंगेर से उम्मीदवारी पर अपनी सहमति देती नजर आई. उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी बिहार में जहां से भी टिकट देगी, वह वहां से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी और वहां से जीतेंगी भी. साथ ही मुंगेर से अनंत सिंह के चुनाव लड़ने पर कहा कि जिसको बाथरूम जाने में डर लगता है, वह क्या चुनाव लड़ेगा.

विधायक अनंत सिंह के मुंगेर से चुनाव लड़ने की घोषणा पर वीणा देवी ने कहा कि अनंत सिंह मुंगेर से लड़ने वाले हैं तो क्या हुआ, अनंत सिंह कौन सा तीसमार खां हैं. अनंत सिंह क्या है, वह सिर्फ एक विधायक है, उसको कौन जानता है. वीणा देवी ने कहा कि अनंत सिंह से कोई डरता है क्या? अनंत सिंह को पेड़ के नीचे बैठने में भी डर लगता है वह चुनाव क्या लड़ेंगे. वैसे भी मुंगेर में ललन सिंह जा रहे हैं. विदित हो कि कुछ दिनों पहले ही जेडीयू नेता और विधान पार्षद नीरज कुमार भी बोले थे कि अनंत सिंह तो बिना गार्ड के बाथरूम नहीं जाता है. इससे पहले मुंगेर सीट से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दावेदारी ठोक दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >