दुर्गावती : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मां-बेटे की मौत

दुर्गावती : स्थानीय थाना क्षेत्र के डिड़खिली नुआंव पथ पर पांडेपुर डुमरी मोड़ के पास बुधवार की सुबह बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के भोजपुरी गायक मोनू चौबे व उनकी मां सविता देवी के रूप में […]

दुर्गावती : स्थानीय थाना क्षेत्र के डिड़खिली नुआंव पथ पर पांडेपुर डुमरी मोड़ के पास बुधवार की सुबह बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के भोजपुरी गायक मोनू चौबे व उनकी मां सविता देवी के रूप में हुई है.
इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने करीब साढ़े चार घंटे तक सड़क को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मोनू अपनी मां का उपचार कराने वाराणसी जा जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >