पटना : सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग नहीं होने दूंगा : एडीजी

पटना : बिहार के तेज-तर्रार आइपीएस अफसरों में शुमार किये जाने वाले कुंदन कृष्णन ने एडीजी मुख्यालय की कुर्सी संभाल ली है. उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हरगिज नहीं होने देंगे. उधर, नये एडीजी पुलिसकर्मियों को लेकर भी सकारात्मक दिखे. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की सहूलियत का ख्याल रखेंगे. बेवजह किसी को परेशान […]

पटना : बिहार के तेज-तर्रार आइपीएस अफसरों में शुमार किये जाने वाले कुंदन कृष्णन ने एडीजी मुख्यालय की कुर्सी संभाल ली है. उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हरगिज नहीं होने देंगे.
उधर, नये एडीजी पुलिसकर्मियों को लेकर भी सकारात्मक दिखे. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की सहूलियत का ख्याल रखेंगे. बेवजह किसी को परेशान नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि हमारे पास 10 हजार जवान हैं, जो प्रशिक्षण ले रहे हैं. यदि उनकी प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी तो आनेवाले 10 महीनों में वह पुलिस बल में शामिल हो जायेंगे.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाये रखने को हर कदम उठाये जायेंगे. सरकार व डीजीपी के आदेशों को अमल कराना ही प्राथमिकता होगी. मुख्यालय वफिल्ड अफसर काम को अंजाम देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >