पटना : जेलों में महिला कक्षपालों के लिए बनेंगे शौचालय

पटना : बिहार की जेलों में महिला कक्षपालों के लिए अलग से शौचालय और स्नानागार ही नहीं है. इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने सभी जेलों में महिला शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं. उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में सभी जेलों में शौचालय बना लिये जायेंगे. प्रदेश की […]

पटना : बिहार की जेलों में महिला कक्षपालों के लिए अलग से शौचालय और स्नानागार ही नहीं है. इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने सभी जेलों में महिला शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं. उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में सभी जेलों में शौचालय बना लिये जायेंगे. प्रदेश की जेलों में भी महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू हुई है. इसके तहत 779 महिला कक्षपालों की नियुक्ति हुई है.

वर्तमान में महिला कक्षपालों की संख्या 900 हो गयी है. बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम ने विभिन्न तरह के महिला शौचालय/स्नानागार का मॉडल बनाया है. इन्हीं मॉडलों के आधार पर जेलों में शौचालयों का निर्माण कराया जायेगा. केंद्रीय काराओं में पांच और मंडल काराओं में तीन शौचालय बनाने के निर्देश दिये गये हैं. उप काराओं में दो शौचालयों का निर्माण होगा. निर्माण कार्य संबंधित जेल अधीक्षकों की ओर से कराया जायेगा. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य राशि प्राप्त होने की तिथि से तीन माह के अंदर पूरा करा लिया जाये.

सभी जेल अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात हुई है. सभी को बैंक खाता खोलने के निर्देश दिये गये हैं. जैसे ही खाता खुल जायेगा, राशि दे दी जायेगी. इसी वित्तीय वर्ष में सभी जेलों में शौचालय और स्नानागार का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा.

-मिथिलेश मिश्रा, आइजी जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >