पटना : ऑटो में बैठे प्रोफेसर की जेब से 45 हजार की लूट

कोतवाली में दर्ज करवाया मामला पटना : राजधानी में इन दिनों लुटेरा गैंग ऑटो चलाने वाले के बहाने लूट कर रहा है. इस गैंग ने रामलखन सिंह कॉलेज के मनोविज्ञान के एचओडी परिवेश कुमार से लूट किया है. वह एक ऑटो में बैठकर पटना स्टेशन जा रहे थे. जब वह ऑटो में बैठे तो पहले […]

कोतवाली में दर्ज करवाया मामला

पटना : राजधानी में इन दिनों लुटेरा गैंग ऑटो चलाने वाले के बहाने लूट कर रहा है. इस गैंग ने रामलखन सिंह कॉलेज के मनोविज्ञान के एचओडी परिवेश कुमार से लूट किया है. वह एक ऑटो में बैठकर पटना स्टेशन जा रहे थे.
जब वह ऑटो में बैठे तो पहले से दो लोग पगड़ी बांधकर सीट पर बैठे थे. वह दोनों के बीच में बैठ गये. जब ऑटो गोरिया टोली के पास पहुंची तो आगे चेकिंग हाेने का हल्ला करके उन्हें ऑटो से धक्का दे दिया गया. ऑटो वाले ऑटो लेकर भाग गये. जब परिवेश कुमार ने अपना जेब चेक किया तो पता चला कि जेब से 45 हजार पांच सौ रुपये गायब हैं. कोतवाली में मामला दर्ज हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >