पालीगंज : विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, मातम

पालीगंज : सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के चिड़ैयाटांड़ गांव के बधार से पुलिस ने गुरुवार को ओलीपुर गांव निवासी विकास मित्र के 35 वर्षीय पति वीरेंद्र राम का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया. परिजनों ने 20 एकड़ जमीन का गांव के ही दबंगों से चल रहा विवाद हत्या का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया […]

पालीगंज : सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के चिड़ैयाटांड़ गांव के बधार से पुलिस ने गुरुवार को ओलीपुर गांव निवासी विकास मित्र के 35 वर्षीय पति वीरेंद्र राम का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया. परिजनों ने 20 एकड़ जमीन का गांव के ही दबंगों से चल रहा विवाद हत्या का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया है.
पुलिस प्रथमदृष्टया हत्या का मामला मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद सही स्थित का पता चलने की बात कही है. जानकारी के अनुसार ओलीपुर गांव निवासी मोहनदास की पतोहू रूपा देवी विकास मित्र का काम करती है. उसका पति बीरेंद्र राम भी पत्नी के काम में हाथ बंटाता था. इसी क्रम में बुधवार को चिकसी पंचायत के बगल के ही गांव नेरिया में सरकारी निर्देश पर सर्वे करने गया था, लेकिन देर शाम वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे अगल-बगल, मित्र, रिश्तेदारों के घर फोन कर जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. साथ ही उसके मोबाइल पर संपर्क भी नहीं हो सका. परिजन सुबह होने का इंतजार करने लगे.
गुरुवार की अहले सुबह जब बगल के गांव चिड़ैयाटांड़ के लोग टहलने निकले तो गांव के बधार में एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में पड़ा देख चौक गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय सिंगोड़ी थाने की पुलिस को दी. दूसरी ओर देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गयी. युवक की पहचान बगल के गांव ओलीपुर निवासी मोहनदास के पुत्र युवक बीरेंद्र राम के रूप हुई. वहीं, मृतक के पास से उसका मोबाइल गायब था, जबकि उसकी बाइक शव के बगल में ही खड़ी मिली. साथ ही उसकी चाबी मृतक के पैकेट में थी.
वहीं, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेना चाहा, लेकिन परिजनों ने करीब सात घंटे तक शव को गांव में ही रोके रखा. जब मीडिया कर्मियों की टीम गयी तो परिजनों ने खुले तौर पर जमीन विवाद में युवक की हत्या का आरोप लगाया. पुलिस द्वारा परिजनों को अपराधियों पर कार्रवाई करने के आश्वासन देने के बाद परिजनों ने शव को उठने दिया. इसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज दिया और इस मामले की जांच में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >