महिला आरक्षी व थानाध्यक्ष विवाद, डीएसपी करेंगे जांच

पटना: महिला थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी द्वारा महिला आरक्षी से मारपीट का मामला प्रकाश में आते ही एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर सारे मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी मुख्यालय प्रथम बीके दास को दे दिया गया है. इसी को लेकर श्री दास शुक्रवार को महिला थाना पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल पर रहे पुलिसकर्मियों से पूछताछ […]

पटना: महिला थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी द्वारा महिला आरक्षी से मारपीट का मामला प्रकाश में आते ही एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर सारे मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी मुख्यालय प्रथम बीके दास को दे दिया गया है. इसी को लेकर श्री दास शुक्रवार को महिला थाना पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल पर रहे पुलिसकर्मियों से पूछताछ की. हालांकि, इसकी रिपोर्ट अभी उन्होंने एसएसपी को नहीं सौंपी है. दूसरी ओर महिला आरक्षी के पक्ष में पुलिस मेंस एसोसिएशन के पटना जिला अध्यक्ष ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी मनु महाराज से पुलिसलाइन में मिला और मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई करने की मांग की. इस बीच महिला थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी अपना पक्ष रखने के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंची.

और अपना पक्ष रखा.

महिला थानाध्यक्ष पर लगा था मारपीट का आरोप

महिला आरक्षी ने एसएसपी से अपनी शिकायत में बताया था कि उसके रिश्तेदार की तबीयत खराब हो गयी थी. इसलिए वह छुट्टी मांगने के लिए महिला थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी के पास 17 जून को गयी थी. जहां उसे बाल पकड़ कर पीटा गया और थाना से बाहर कर दिया गया.

मोबाइल पर परेशानी बतायेंगे एसएसबी के जवान

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)ने भारत-नेपाल की खुली सीमा पर तैनात जवानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए ‘ग्रिवांस रिड्रेसल सेल’ का गठन किया है. इसके लिए मुख्यालय के आइजी एसके सिंघल ने एक मोबाइल फोन नंबर 9431820705 जारी किया है. मोबाइल पर एसएमएस कर एसएसबी के जवान अपनी समस्या वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचायेंगे. अधिकारी शीघ्र ही समस्या का निदान करेंगे.

पटना स्थित सीमांत मुख्यालय के प्रचार अधिकारी एनकेबी सिंह ने बताया कि एसएसबी के जवान मोबाइल नंबर 9431820705 पर अपनी समस्या उपलब्ध करा सकते हैं. मोबाइल नंबर पर भारत-नेपाल की खुली सीमा पर बसे ग्रामीण भी अपनी समस्याएं भेज सकते हैं. सीमा के गांवों में एसएसबी के जवान के साथ ग्रामीणों की सीधी भिडं़त की घटनाएं भी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >