‘लालू राज में बिहार का सबकुछ लुट गया था’ : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू राज में बिहार का सबकुछ लुट गया था. तेजस्वी जरा अपने माता-पिता के 15 सालों के कार्यकाल को याद कर लें और बताएं कि उस दौरान कितने व्यवसायियों की हत्या हुई. सामाजिक न्याय के नाम पर जंगलराज था. आम आदमी के साथ […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू राज में बिहार का सबकुछ लुट गया था. तेजस्वी जरा अपने माता-पिता के 15 सालों के कार्यकाल को याद कर लें और बताएं कि उस दौरान कितने व्यवसायियों की हत्या हुई.

सामाजिक न्याय के नाम पर जंगलराज था. आम आदमी के साथ अत्याचार होता था. हर ओर लूट, हत्या और नरसंहार का माहौल था. बिहार से यदि ट्रेन गुजरती थी, तो दूसरे प्रदेश के भी यात्री खौफजदा हो जाते थे. जब नीतीश कुमार ने बागडोर संभाली तो विश्वास, शांति का राज स्थापित हुआ. संजय ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी मानवता तो वहीं तार-तार हो गयी थी, जब आप गुंजन खेमका के कैंडल मार्च से लौट रहे थे और लगे गोलगप्पा खाने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >