पटना : व्यवसायी की हत्या पर सरकार ने उठाया है सख्त कदम : मोदी

पटना : राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि पिछले दिनों हुई व्यवसायी गुंजन खेमका की हत्या के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाया है. इस हत्या को राज्य सरकार ने जिस तरह से चुनौती के रूप में लिया है उसके परिणाम जल्द सामने आयेंगे. इसके साथ ही […]

पटना : राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि पिछले दिनों हुई व्यवसायी गुंजन खेमका की हत्या के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाया है. इस हत्या को राज्य सरकार ने जिस तरह से चुनौती के रूप में लिया है उसके परिणाम जल्द सामने आयेंगे.
इसके साथ ही उन्होंने राजद पर निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री ने लिखा है कि राजद के 15 साल के शासन में फिरौती-रंगदारी वसूली के लिए होने वाली हत्याओं के डर से व्यापारियों-उद्यमियों ने बिहार से कारोबार समेट कर बाहर जाना शुरू कर दिया था. लाखों कामगारों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ा. आज उसी पार्टी के लोग चुनिंदा घटनाओं पर छाती पीट कर राज्य को बदनाम कर रहे हैं.
सरकार पर जनता का अटूट विश्वास : उन्होंने कहा कि यह सरकार पर जनता के अटूट विश्वास का सबूत है कि वैशाली की घटना पर निकले कैंडल मार्च में घुसने की कोशिश करने वाले राजद नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा. मार्च से भगाये जाने के तुरंत बाद सड़क पर गोलगप्पे खाकर उन्होंने साबित किया कि वे पिकनिक और मार्च में फर्क नहीं महसूस करते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >