पटना : अगले साल का टीएचआर वितरण कैलेंडर हुआ जारी

पटना : समेकित बाल विकास सेवाएं (आइसीडीएस) निदेशालय ने अगले साल के लिए टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण कैलेंडर जारी किया है. इसकी सूची सभी जिला प्रोग्राम पदाधिकारियों व बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को भेज दी गयी है. आइसीडीएस के निदेशक के अनुसार प्रदेश में संचालित 544 बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम […]

पटना : समेकित बाल विकास सेवाएं (आइसीडीएस) निदेशालय ने अगले साल के लिए टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण कैलेंडर जारी किया है. इसकी सूची सभी जिला प्रोग्राम पदाधिकारियों व बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को भेज दी गयी है. आइसीडीएस के निदेशक के अनुसार प्रदेश में संचालित 544 बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से टेक होम राशन का वितरण होता है. इसके लिए वर्ष 2019 का खाका तैयार है.
जनवरी से लेकर जुलाई और अक्तूबर-नवंबर में प्रत्येक 15 तारीख को, अगस्त, सितंबर और दिसंबर में 16 तारीख को टीएचआर बांटा जायेगा. स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर निर्धारित तिथि को टीएचआर का वितरण नहीं होता है, तो वैसी स्थिति में महीने की 22 तारीख को समय से जिला पदाधिकारी के आदेश से वितरण सुनिश्चित किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >