पटना : अभियंताओं को ट्रैकिंग सेल को देनी होगी सूचना

पटना : जल संसाधन विभाग ने सोमवार को अपने अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वे मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी सूचना ट्रैकिंग सेल को दें.विभाग के संयुक्त सचिव गोरखानाथ ने पत्र जारी कर सभी मुख्य अभियंताओं (बाढ़ एवं सिंचाई) को निर्देश दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि विभाग द्वारा दिये गये मोबाइल नंबर […]

पटना : जल संसाधन विभाग ने सोमवार को अपने अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वे मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी सूचना ट्रैकिंग सेल को दें.विभाग के संयुक्त सचिव गोरखानाथ ने पत्र जारी कर सभी मुख्य अभियंताओं (बाढ़ एवं सिंचाई) को निर्देश दिया है.

इसमें उन्होंने कहा है कि विभाग द्वारा दिये गये मोबाइल नंबर का सही रूप से संचालन के संबंध में दिये गये आवश्यक निर्देश के बावजूद ट्रैकिंग के दौरान अभियंता कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित पाये जाते हैं. उनसे पत्राचार के बाद पता चलता है कि वे विभागीय कार्यवश या अपने सक्षम पदाधिकारी से अवकाश की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहते हैं. इसकी सूचना विभाग को नहीं होने के कारण अनावश्यक पत्राचार किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >