पटना : नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का आरोप, जानबूझकर किया जाता है टारगेट, मेल टीचर करते हैं गंदे कमेंट

आइजीआइएमएस की छात्राओं का आरोप पटना : आइजीआइएमएस नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल अनुजा डेलियन हम लोगों को प्रताड़ित करती हैं. जबकि मेल टीचर एलिक एंथॉनी रे नर्सिंग कॉलेज छात्राओं का शोषण करते हैं. यही वजह है कि संस्थान की नर्सिंग छात्राएं तनाव में रहती है. इस तरह का आरोप सोमवार को आइजीआइएमएस में बीएससी नर्सिंग […]

आइजीआइएमएस की छात्राओं का आरोप
पटना : आइजीआइएमएस नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल अनुजा डेलियन हम लोगों को प्रताड़ित करती हैं. जबकि मेल टीचर एलिक एंथॉनी रे नर्सिंग कॉलेज छात्राओं का शोषण करते हैं. यही वजह है कि संस्थान की नर्सिंग छात्राएं तनाव में रहती है. इस तरह का आरोप सोमवार को आइजीआइएमएस में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रों ने लगाया. दरअसल आइजीआइएमएस में नर्सिंग छात्रा खुशबू की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच टीम बनायी गयी है.
इसको देखते हुए सोमवार को विभाग में छात्राओं का लिखित बयान दर्ज किया गया. इसके लिए छात्राओं को विभाग बुलाया गया था. अपने बयान में छात्राओं ने नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल अनुजा डेलियन, मेल टीचर एलिक व महिला टीचर कामले स्मिता लक्ष्मण के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया है.
छात्राओं को जानबूझकर किया जाता है टारगेट
नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव डॉ कौशल किशोर, डायरेक्टर इन चीफ डॉ आरडी रंजन आ���ि के सामने अपना बयान दर्ज कराया. बयान के माध्यम से छात्राओं ने कहा कि एक महिला व पुरुष टीचर कुछ नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को टारगेट किये हुए हैं.
पानी भरने से लेकर, क्लास रूम आदि तक महिला टीचर गंदे कमेंट करती हैं. इधर छात्राओं के बयान के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट बनाना शुरू कर दिये हैं. विभाग के अधिकारियों की मानें तो बहुत जल्द रिपोर्ट आइजीआइएमएस को भेज दी जायेगी, रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं पारा मेडिकल छात्र संघ के अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि जब तक सीबीआइ जांच व नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल का निलंबन नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >