पटना : देश में दर्जन भर जगहों पर खुलेगा प्रवासी परामर्श केंद्र

पटना : देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले बिहारी कामगारों की सुविधा के लिए खुलने वाले प्रवासी परामर्श केंद्र की तैयारी में श्रम विभाग जुट गया है. दिल्ली व मुंबई में जल्द ही यह केंद्र चालू हो जायेगा. देश के दर्जन भर स्थानों पर जहां अधिक संख्या में बिहारी कामगार हैं, वहां इस […]

पटना : देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले बिहारी कामगारों की सुविधा के लिए खुलने वाले प्रवासी परामर्श केंद्र की तैयारी में श्रम विभाग जुट गया है. दिल्ली व मुंबई में जल्द ही यह केंद्र चालू हो जायेगा. देश के दर्जन भर स्थानों पर जहां अधिक संख्या में बिहारी कामगार हैं, वहां इस तरह का परामर्श केंद्र खुलेगा. परामर्श केंद्र में जाकर कोई भी बिहारी अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकेगा.
राज्य से बाहर जाकर बड़ी संख्या में बिहार के लोग काम करते हैं. पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में घोषणा की थी कि बिहारी कामगारों के लिए प्रवासी सुविधा केंद्र खुलेगा. इसके पीछे की मंशा है कि बाहर में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो. श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई और दिल्ली में तो जल्द ही खुल जायेगा. दोेनों जगहों पर बिहार सरकार का अपना भवन है.
अन्य जगहों पर केंद्र खोलने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के श्रम विभाग से बात चल रही है. उनसे जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जायेगा. जगह मिलने के बाद वहां पर केंद्र खोल दिया जायेगा. अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, गुड़गांव, त्रिवेंद्रम, जयपुर, चेन्नई व लुधियाना में पहले चरण में केंद्र खोलने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >