पटना : दस दिवसीय अमेरिका के दौरे से दिल्ली लौटने के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि अमेरिका-भारत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम जिसकी 500 फार्च्यून कंपनियां सदस्य हैं, ने बिहार में अपना चैप्टर खोलने का निर्णय लिया है. इससे बिहार में निवेश और विकास में अमेरीकी कंपनियों को भागीदार बनाया जा सकेगा.
अपने अमेरिका दौरे के अंतिम दिन वाशिंगटन में अमेरिका भारत स्ट्रेटेजिक फोरम के तत्वावधान में दो दर्जन से ज्यादा अमेरिकी कंपनियों के साथ गोलमेज बैठक में अमेरिका की बड़ी कंपनियां आदि के प्रतिनिधियों ने बिहार में निवेश करने में रुचि दिखाई.
श्री मोदी ने बताया कि ये कंपनियां कृषि तकनीक में निवेश की संभावना तलाशने तथा बिहार को पूर्वी भारत का केंद्र बनाने के अलावा हेपेटाइटिस, एचआइवी, दवा के निर्माण के लिए लाइसेंस देने, आदि के क्षेत्र में निवेश करेंगी.
