ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलों के बीच बोले तेज प्रताप, नहीं बदला है अपना फैसला

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलों को खारिज करते हुएशनिवार को कहा है कि वह अब भी पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देना चाहते हैं और उनके पिता लालू प्रसाद का आशीर्वाद […]

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलों को खारिज करते हुएशनिवार को कहा है कि वह अब भी पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देना चाहते हैं और उनके पिता लालू प्रसाद का आशीर्वाद उनके साथ है. तेज प्रताप यादव ने साफ कर दिया है कि इस संबंध में उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया था कि तेजप्रताप यादव अपनीपत्नी से तलाक की अर्जी वापस ले सकते हैं. हालांकि, राजद के युवा नेता तेज प्रताप ने इस बात से इन्कार करतेहुए कहा, अर्जी को वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में गलत खबर दिखायाजारहा हैं. तेज प्रताप ने यह बात स्पष्ट कर दी कि तलाक को लेकर दी गयी उनकी अर्जी पर कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ेगी. तेज प्रताप ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, मैं अपना फैसला नहीं बदलने वाला हूं. मेरे पास मेरे पिता का आशीर्वाद है. मालूम हो कि तेज प्रताप यादव ने शादी के पांच महीने बाद नवंबर महीने में पटना कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >