आज हर हाल में निबटा ले सारे काम, इन वजहों से अगले पांच दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

पटना : अगर आपको बैंक में कोई भी काम हो तो आज हर हाल में निबटा लें. क्योंकि 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक बैंक बंद रहेंगे. इस बीच सिर्फ 24 को बैंक खुले रहेंगे, बाकी दिन बैंक बंद रहेंगे. इसलिए बैंक में काम है तो 20 दिसंबर, गुरुवार को अपना सारा काम पूरा कर […]

पटना : अगर आपको बैंक में कोई भी काम हो तो आज हर हाल में निबटा लें. क्योंकि 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक बैंक बंद रहेंगे. इस बीच सिर्फ 24 को बैंक खुले रहेंगे, बाकी दिन बैंक बंद रहेंगे. इसलिए बैंक में काम है तो 20 दिसंबर, गुरुवार को अपना सारा काम पूरा कर लें. पांच दिन की छुट्टी के कारण चेकों के क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने के साथ कैश की किल्लत झेलनी पड़ सकती है. आगामी 21 दिसंबर को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन और सरकार की बैंक विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे.

हड़ताल में बिहार-झारखंड के लगभग 15000 बैंक अधिकारी हिस्सा लेंगे. एआईबीओसी के महासचिव एवं स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि आईबीए द्वारा बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन समझौते को अकारण ही लंबित रखा गया है. वहीं 22 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है और 23 दिसंबर को रविवार है. ऐसे में लगातार 3 दिन बैंकों में ताले लटके रहेंगे. हालांकि, 24 दिसंबर सोमवार को सभी बैंक की शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा. लेकिन 25 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर बैंकों में अवकाश रहेगा. जबकि, 26 दिसंबर को बैंक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के घटक संघों की बैठक में सरकार द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक एवं विजया बैंक के आपस में विलय के विरोध में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल किये जाने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >