पटना : प्रकाश पर्व में रोशनी से जगमगायेगा गुरुघर

पटना सिटी : श्री गुरु गोबिंद जी महाराज के जन्म स्थान तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में 11 से 13 जनवरी के बीच आयोजित होने वाले गुरु महाराज के 352 वें प्रकाश पर्व की तैयारी अब परवान चढ़ने लगी है. प्रकाश पर्व के दरम्यान तख्त साहिब में जो रोशनी की सजावट होगी, वो 350 […]

पटना सिटी : श्री गुरु गोबिंद जी महाराज के जन्म स्थान तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में 11 से 13 जनवरी के बीच आयोजित होने वाले गुरु महाराज के 352 वें प्रकाश पर्व की तैयारी अब परवान चढ़ने लगी है. प्रकाश पर्व के दरम्यान तख्त साहिब में जो रोशनी की सजावट होगी, वो 350 व 351 वें प्रकाश पर्व के तर्ज पर होगी. प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि कोलकाता के चंदन नगर स्थित कंपनी को इसके लिए अनुबंधित किया गया है.
महासचिव की मानें तो जनवरी के प्रथम सप्ताह से कंपनी की ओर से सजावट का कार्य आरंभ करा दिया जायेगा. महासचिव ने बताया कि नयी कंपनी से हुए अनुबंध में बीते दोनों प्रकाश पर्वों के तर्ज पर सजावट करते हुए और बेहतर करने को कहा गया है. महासचिव ने बताया कि प्रकाश पर्व में अब समय कम रहने की स्थिति में तैयारियों को मूर्त रूप देने की गति दी जा रही है.
सदस्यों व संगत के साथ होगी बैठक
प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों व स्थानीय सिख संगतों के साथ भी कमेटी की बैठक होगी. महासचिव ने बताया कि इसमें नगर कीर्तन, प्रभातफेरी व आने वाली सिख संगतों की सुविधा व सुरक्षा प्रदान करने के साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी.
इसकी तैयारियों को मूर्त रूप देना है. हालांकि, लंगर की सेवा तीन संत बाबा को सौंपी गयी है. महासचिव की मानें तो कंगन घाट पर दो व तख्त साहिब में एक बड़ा लंगर संत बाबा के सहयोग से चलेगा.
संत बाबा ने दस जनवरी से 14 जनवरी तक लंगर की सेवा प्रदान करने की अनुमति दी है. बताते चलें कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 352 वां प्रकाश पर्व 13 जनवरी को तख्त साहिब में मनाया जायेगा, जबकि 12 जनवरी को गायघाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जायेगा, वहीं एक जनवरी से प्रभातफेरी से जयंती समारोह की शुरुआत हो जायेगी. 11 जनवरी को बड़ी प्रभातफेरी के साथ इसका समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >