नौबतपुर : पैदल जा रही महिला को बोलेरो ने रौंदा, मौत

(लख) नौबतपुर : मंगलवार की शाम चार बजे के आसपास नौबतपुर-बिक्रम सोन नहर मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर मुसहरी के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने एक महिला को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका की शिनाख्त नारायणपुर मुसहरी निवासी स्व वैशाखी मांझी की पुत्री और मसौढ़ी थाना क्षेत्र मरांची […]

(लख) नौबतपुर : मंगलवार की शाम चार बजे के आसपास नौबतपुर-बिक्रम सोन नहर मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर मुसहरी के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने एक महिला को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका की शिनाख्त नारायणपुर मुसहरी निवासी स्व वैशाखी मांझी की पुत्री और मसौढ़ी थाना क्षेत्र मरांची निवासी रामप्रवेश मांझी की पत्नी मुनाकी देवी के रूप में होते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. जानकारी के अनुसार मुनाकी अपने नैहर नारायणपुर आयी हुई थी. जहां से पैदल लख बाजार जा रही थी.
वह घर से अभी थोड़ी दूर आगे बढ़ी थी कि पीछे से बिक्रम की ओर से तीव्र रफ्तार से आ रही बोलेरो उसे रौंदते हुए पटना की ओर भाग निकली. यह देख ग्रामीण उस ओर दौड़े. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए वाहन पर लादा जा रहा था कि उसकी मौत हो गयी. परिजन लाश को उठा कर घर ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >