पटना : 14 को सभी विवि के कुलपतियों के साथ राज्यपाल की बैठक

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन 14 दिसंबर को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर उच्च शिक्षा के सुधार एवं विकास के लिए मंथन किया जायेगा. बैठक में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा समेत अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. बैठक को लेकर सभी विवि से […]

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन 14 दिसंबर को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर उच्च शिक्षा के सुधार एवं विकास के लिए मंथन किया जायेगा.

बैठक में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा समेत अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. बैठक को लेकर सभी विवि से 10 दिसंबर तक 25 बिंदुओं पर विस्तृत ऑनलाइन रिपोर्ट मांगी गयी है. इनमें परीक्षा कैलेंडर का अनुपालन, बीएड पोस्ट एप के जरिये फोटो अपलोडिंग और प्रतिवेदन प्रेषण, पेंशन अदालतों का आयोजन, नैक मान्यता की तैयारी, गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति समेत अन्य प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. इस दौरान सभी विवि में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की वास्तविक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >