पटना : गोतिया ने भाई और उसके परिवार को पीटा, प्राथमिकी

पटना : न्यू पुनाईचक विश्वेश्यरैया भवन के पास मकान के विवाद को लेकर गोतिया ने भाई और उसके परिवार को बुरी तरह से पीटा है. इस दौरान परिवार के सभी सदस्ये घायल हो गये हैं. वहीं भाई की पत्नी कबूतरा देवी के साथ अभद्रता की गयी है. उसकी साड़ी खोलने और नंगा कर पीटने की […]

पटना : न्यू पुनाईचक विश्वेश्यरैया भवन के पास मकान के विवाद को लेकर गोतिया ने भाई और उसके परिवार को बुरी तरह से पीटा है. इस दौरान परिवार के सभी सदस्ये घायल हो गये हैं. वहीं भाई की पत्नी कबूतरा देवी के साथ अभद्रता की गयी है. उसकी साड़ी खोलने और नंगा कर पीटने की धमकी दी गयी है. घटना के बाद भाई अपनी पत्नी कबूतरा देवी के साथ अपने दामाद के घर में शरण लिये हुए है.
इस मामले में कबूतरा देवी के आवेदन पर शास्त्रीनगर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व छेड़खानी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. कबूतरा देवी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है. वहीं गोतिया के भय के कारण कबूतरा देवी अपने परिवार के साथ मकान में दाखिल नहीं हो पा रही है.
मकान को लेकर चल रहा है विवाद : दरअसल न्यू पुनाईचक विश्वसरैया भवन के पास तीन मंजिला मकान है. यह मकान कृष्ण प्रसाद राय के पिता नाम पर है. इसमें कृष्ण प्रसाद और उनके तीन अन्य भाईयों का परिवार रहता है.
इसी मकान में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. 29 नवंबर को गोतिया द्वारा पानी बंद कर देने पर बवाल हुआ था. जिस पर पुलिस को बुलाया गया था.
इसी बात से नाराज गोतिया ने 30 नवंबर की शाम कृष्ण प्रसाद और उनके परिवार के साथ मारपीट किया. इस दौरान परिवार को पीटा गया. कबूतरा देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके गोतिया सड़क पर साड़ी खोलने और नंगा करके पीटने की बात कह रहे थे. पूरा मुहल्ला तमाशा देख रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >