प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

पटना : राजधानी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गयी. जिससे फैक्ट्री में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गये. राजधानी में रविवार सुबह करीब 9 बजे एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी. घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शनिचरा मोड़ के पास की […]

पटना : राजधानी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गयी. जिससे फैक्ट्री में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गये. राजधानी में रविवार सुबह करीब 9 बजे एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी. घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शनिचरा मोड़ के पास की है. इस दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते पूरी प्लास्टिक फैक्ट्री धू-धू कर जल गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाया.

https://t.co/9lRlcLYkCZ

जानकारी के मुताबिक आग की लपटें उठते देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और गोदाम के संचालक परवेज कुमार को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पटना सिटी से फायर ब्रिगेड की दो और कंकड़बाग से एक गाड़ी मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस का कहना है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं पाया है कि आग कैसे लगी. हालांकि, ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >