पटना : गुरुघर में हरसिमरत कौर बादल ने टेका मत्था

पटना सिटी : गुरु महाराज की मेहर है कि बुधवार को वे करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के दरबार में पहुंची थीं. अब दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के दरबार में गुरुवार को शुक्रराना करने व गुरुघर में हाजिरी लगाने […]

पटना सिटी : गुरु महाराज की मेहर है कि बुधवार को वे करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के दरबार में पहुंची थीं. अब दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के दरबार में गुरुवार को शुक्रराना करने व गुरुघर में हाजिरी लगाने पहुंची हैं. यह बात केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कही
.
तख्त साहिब में मत्था टेकने पहुंची मंत्री दरबार साहिब में नतमस्त हुईं. तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह खालसा ने गुरुघर का आशीष सिरोपा व कृपाण दिया. इस दरम्यान मंत्री को गुरु महाराज की बचपन से जुड़ी पवित्र वस्तुओं व खड़ाऊ का दर्शन कराया गया. वहां से मंत्री लंगर हॉल में पहुंचीं, जहां पर सेवा देते हुए बर्तन धोया. साथ ही लंगर छका व पंजाब से आयी महिला संगत से बातचीत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >