पटना : सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की पकड़ी नस : राबड़ी देवी

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार की नस पकड़ ली है. मामले की लीपापोती करने व दोषियों को बचाने के लिए ठीक से कार्रवाई नहीं करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगायी है. यह मामला छुपने वाला नहीं है. अभी […]

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार की नस पकड़ ली है. मामले की लीपापोती करने व दोषियों को बचाने के लिए ठीक से कार्रवाई नहीं करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगायी है. यह मामला छुपने वाला नहीं है. अभी और बात खुलेगी. नीतीश सरकार कितना झूठ बोलेगी.
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह की कि वे अच्छे से अच्छे तरीके से इसकी जांच करा कर दोषियों को जेल के भीतर कराये. वे गुरुवार को विधान परिषद में सदन की कार्यवाही में भाग लेने से पहले पोर्टिको में मीडिया से बातचीत कर रही थीं. उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले को सुप्रीम कोर्ट देख रहा है.
उसने असली मुद्दा पकड़ लिया है. यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. जदयू विधायक द्वारा कांट्रैक्टर से रंगदारी मांगे जाने के सवाल के जवाब में राबड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार व सुशील कुमार मोदी ही रंगदारी मानते हैं. पार्टी में नीतीश कुमार का कोई वैल्यू नहीं है. उनकी बात कोई नहीं सुनता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >