बिहार शिक्षा सेवा के 76 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र

पटना : बिहार शिक्षा सेवा के 76 पदाधिकारियों को शिक्षा विभाग में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया. ये सभी पदाधिकारी बीपीएससी की 56वीं से 59वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करके शिक्षा विभाग को ज्वाइन किया है. इन सभी पदाधिकारियों को 26 नवंबर तक शिक्षा विभाग के प्रशासन निदेशालय में योगदान करने […]

पटना : बिहार शिक्षा सेवा के 76 पदाधिकारियों को शिक्षा विभाग में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया. ये सभी पदाधिकारी बीपीएससी की 56वीं से 59वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करके शिक्षा विभाग को ज्वाइन किया है.
इन सभी पदाधिकारियों को 26 नवंबर तक शिक्षा विभाग के प्रशासन निदेशालय में योगदान करने के लिए कहा गया है. इनकी नियुक्ति पर बिहार शिक्षा सेवा संघ के अध्यक्ष विनोदानंद झा, महासचिव अमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने हार्दिक अभिनंदन किया है.
इनका कहना है कि इन नवनियुक्त पदाधिकारियों के योगदान से शिक्षा विभाग को अपने कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. संघ के महासचिव ने इन नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विभाग को इसके लिए साधुवाद दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >