जिस युवक के साथ महिला थाने में थी युवती, उसी के अपहरण के केस में पुलिस ने बना दिया आरोपित

पटना : पुलिस की कारस्तानी भी अजीब है. अधिकारी केस की सही मॉनीटरिंग नहीं कर रहे हैं. पटना पुलिस का एक चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है. कंकड़बाग थाने में नालंदा की रहने वाली युवती और उसके भाई को अपहरण, रेप के केस में जेल भेज दिया गया. लेकिन थाने से लेकर अधिकारी तक किसी […]

पटना : पुलिस की कारस्तानी भी अजीब है. अधिकारी केस की सही मॉनीटरिंग नहीं कर रहे हैं. पटना पुलिस का एक चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है. कंकड़बाग थाने में नालंदा की रहने वाली युवती और उसके भाई को अपहरण, रेप के केस में जेल भेज दिया गया. लेकिन थाने से लेकर अधिकारी तक किसी ने उसकी बात नहीं सुनी. दरअसल जिस तारीख में युवती और उसके भाई पर अपहरण का केस दर्ज कराया गया है, उस तारीख में वह नालंदा के महिला थाने में थी. वह अपने प्रेमी की मर्जी से शादी करने के लिए महिला थाने में पहुंची थी.
लेकिन घरवालों के कहने पर उसके प्रेमी ने शादी से इन्कार कर दिया. इधर प्रेमी के घरवालों ने युवती व भाई पर कंकड़बाग थाने में अपहरण का केस दर्ज करा दिया. लड़की न्याय के लिए पूरे 24 घंटे तक नालंदा महिला थाना, पटना के अगमकुआं और एसएसपी आवास, पटना महिला थाना घूमती रही और अगले दिन उसे अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया.
जमानत पर छूटने के बाद गुरुवार को वह अपने भाई के साथ एसएसपी मनु महाराज से मिलने कार्यालय आयी थी. नालंदा की रहने वाली युवती का चंडी के ही रहने वाले दिव्यांक प्रियदर्शी से पिछले चार साल से संबंध था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >