दानापुर-मोकामा पैसेंजर में यात्रियों से लूटपाट, फायरिंग

मोकामा : दानापुर-मोकामा पैसेंजर में बुधवार की रात्रि तकरीबन नौ बजे यात्रियों से लूटपाट हुई. यह घटना बाढ़ व मोकामा के बीच शहरी हाल्ट के पास घटी. बताया जा रहा है कि बाढ़ स्टेशन पर चार–पांच की संख्या में लुटेरे ट्रेन में सवार हुए. वहीं ट्रेन के खुलते ही बदमाशों ने हथियार लहराकर यात्रियों से […]

मोकामा : दानापुर-मोकामा पैसेंजर में बुधवार की रात्रि तकरीबन नौ बजे यात्रियों से लूटपाट हुई. यह घटना बाढ़ व मोकामा के बीच शहरी हाल्ट के पास घटी.

बताया जा रहा है कि बाढ़ स्टेशन पर चार–पांच की संख्या में लुटेरे ट्रेन में सवार हुए. वहीं ट्रेन के खुलते ही बदमाशों ने हथियार लहराकर यात्रियों से मोबाइल व हजारों रुपये लूट लिये. वहीं, इसका विरोध करने वाले यात्रियों से मारपीट भी की गयी. वारदात के बाद लुटेरे लेमुआबाद हाल्ट पर उतरकर फरार हो गये. पीड़ित यात्रियों की मानें तो ट्रेन से उतरकर भागने के दौरान एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की. इससे भयभीत होकर यात्री सीट के नीचे छिप गये. ट्रेन के मोकामा पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस बता रही घटना को संदिग्ध : रेल पुलिस लूटपाट की घटना को संदिग्ध बता रही है. मोकामा रेल थानेदार ने इस संबंध में बताया कि सीवान के भगवानपुर निवासी राम प्यारे पंडित ने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करायी है. वह पटना से बेगूसराय जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >