बिहार को 15 साल तक खौफ में रखना ही लालू का विज्ञान : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव, लालू प्रसाद के जिस विज्ञान की बात कर रहे हैं, वह 1990 से 2005 तक का खाैफनाक मंजर है. इसका विवरण नहीं दिया जा सकता है. उन 15 साल में पूरे बिहार में खौफ का साया था, अपराध अपने चरम […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव, लालू प्रसाद के जिस विज्ञान की बात कर रहे हैं, वह 1990 से 2005 तक का खाैफनाक मंजर है. इसका विवरण नहीं दिया जा सकता है. उन 15 साल में पूरे बिहार में खौफ का साया था, अपराध अपने चरम पर था. यहां से डॉक्टर , इंजीनियर, व्यापारियों का पलायन हो गया था.

लालू राज में तो बिहार का सब कुछ लूट गया था. यही लालू प्रसाद का विज्ञान है. संजय सिंह ने कहा कि बिहार में जब कोई घोटाले का नाम नहीं जानता था तो चारा घोटाला करके लालू प्रसाद ने बिहार के लोगों को घोटाले से परिचय कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >